2010 से फेल छात्रों के लिए खुशखबरी, PSEB ने दिया 'विशेष मौका'

Edited By Urmila,Updated: 08 Apr, 2026 10:22 AM

pseb offers a special opportunity

नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित एक पहल करते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड उन विद्यार्थियों के लिए एकमुश्त ‘विशेष मौका’ (मर्सी चांस) देने जा रहा है।

चंडीगढ़ (रमनजीत): नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित एक पहल करते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड उन विद्यार्थियों के लिए एकमुश्त ‘विशेष मौका’ (मर्सी चांस) देने जा रहा है, जो 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा पास नहीं कर सके थे।

बताया गया है कि वे सभी विद्यार्थी, जो मार्च 2010 से अब तक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की किसी भी परीक्षा में बैठे हैं और पास नहीं हो सके, वे विशेष मौके (मर्सी चांस) के लिए योग्य होंगे। इस मौके का लाभ वे विद्यार्थी ले सकते हैं, जिन्होंने कम से कम एक विषय पास किया है। 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए यह विशेष सुविधा उन्हें अपना बोर्ड सर्टीफिकेशन प्राप्त करने का अंतिम रास्ता प्रदान करेगी।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 अप्रैल 2026 को शुरू होगी और विशेष परीक्षाएं 15 जुलाई, 2026 से होंगी। उन्होंने कहा कि निर्देश, विषयवार सिलेबस और आवेदन करने के लिए लिंक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर उपलब्ध होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!