पंजाब के लोगों को 66 साल बाद मिली ये बड़ी सौगात, जान आप भी रह जाएंगे दंग

Edited By Kamini,Updated: 04 Mar, 2025 07:17 PM

providing canal water facility to farmers

पंजाब के लोगों को बड़ी सौगात मिलने की खबर मिली है।

पंजाब डेस्क : पंजाब के लोगों को बड़ी सौगात मिलने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद में किसानों को  66 साल बाद सौगात मिली है। दरअसल, जिले में किसानों को नहरी पानी की सुविधा मिलने जा रही है। सिंचाई मंत्री बरिंदर गोयल ने 23 करोड़ रुपए की लागत से बने सुहेलेवाला माइनर का उद्घाटन किया है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि ये माइनर 13 किलोमीटर लंबी है, जिसके लिए 8 करोड़ रुपए की जमीन एक्वायर की गई है। यही नहीं इस माइनर से 10 गांवों के लोगों को  5500 एकड़ जमीन की सिंचाई की सुविधा मिलेगी। बता दें कि इस प्रोजेक्ट पर सर्वे 45 साल पहले हुई था, जोकि सिर्फ कागजों तक ही सीमित होकर रह गया। मंत्री ने कहा कि विधायक गोल्डी कंबोज की कोशिश के चलते ये प्रोजेक्ट सफल हुआ है। आज के समय में जमीनी पानी की कमी सबसे बड़ी समस्या है। 

इस संबंधी बातचीत करते हुए विधायक गोल्डी कंबोज ने कहा कि चौधरियां माइन अंग्रेजों के समय 1940 में बनी थी और 1959 में बंद हो गई। अब 66 साल बाद सरकार ने इसे फिर से शुरू करने का बड़ा फैसला लिया है। इस माइनर की कीमत 5 करोड़ रुपए है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!