जेल में कैदियों की गुंडागर्दी, वार्डन पर किया जानलेवा हमला

Edited By Urmila,Updated: 20 Jul, 2024 03:53 PM

prisoners commit hooliganism in jail attack warden with lethal weapons

जिला जेल में कैदियों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जेल में पिक्स मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर उनका दुरुपयोग करने से रोकने पर 2 कैदियों ने जेल वार्डन पर जानलेवा हमला कर दिया।

श्री मुक्तसर साहिब : जिला जेल में कैदियों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जेल में पिक्स मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर उनका दुरुपयोग करने से रोकने पर 2 कैदियों ने जेल वार्डन पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल जेल वार्डन को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरोपी कैदी हत्या सहित अन्य आपराधिक मामलों में जेल में बंद है। जिला जेल के सहायक सुपरिटैंडैंट ने बताया कि उक्त दोनों कैदी जेल में पिक्स मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर उनका दुरुपयोग करने का प्रयास कर रहे थे।

17 जुलाई को जेल कर्मियों ने इन कैदियों को समझाया कि पिक्स मशीनों को हैंग करने से जेल का सिस्टम क्रैश होता है व अन्य कैदियों को अपने परिजनों से बातचीत करने के लिए समस्या आती है। 18 जुलाई को लीगल सर्विस अथॉरिटी मुक्तसर से आए वकीलों द्वारा जेल के अंदर बंदियों को लीगल एड की जानकारी देने के लिए बैरकों का दौरा किया जा रहा था।

इस दौरान इन कैदियों को समझाने के लिए अन्य बैरक में डालने के लिए बुलाया गया। कैदियों ने आने से इंकार कर दिया, जब ड्यूटी वार्डन सुखदेव सिंह व कर्मचारी बोहड़ सिंह उक्त बंदियों को ब्लाक नंबर चार में बुलाने गए तो कैदियों द्वारा इन कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की गई और धमकी दी गई। जब कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उक्त कैदियों द्वारा जेल वार्डन सुखदेव सिंह पर लोहे की किसी तीखी व नुकीली वस्तु से हमला कर दिया और घायल कर दिया।

जिला जेल के सहायक सुपरिटैंडैंट वरुण ने बताया इस मामले में जेल के सहायक सुपरिटैंडैंट के बयान पर थाना सदर में कैदी हरदीप सिंह पुत्र हरदेव सिंह निवासी कालबनजारा (बरनाला) व अप्रैल सिंह उर्फ शेरा पुत्र कर्म सिंह निवासी खुरशेरपुर (जालंधर) के खिलाफ जेल में माहौल खराब करने और सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!