राष्ट्रपति चुनाव: पंजाब में भी हुई क्रॉस वोटिंग

Edited By Vatika,Updated: 22 Jul, 2022 11:49 AM

presidential election cross voting also took place in punjab

राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में भले ही द्रौपदी मुर्मू देश की नई राष्ट्रपति चुनी गई हैं

पटियाला (परमीत): राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में भले ही द्रौपदी मुर्मू देश की नई राष्ट्रपति चुनी गई हैं, लेकिन मतगणना के नतीजों पर यदि नज़र डालें तो स्पष्ट हो जाता है कि पंजाब में विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। आंकड़ों के मुताबिक कुल 114 विधायकों ने मतदान में किया। अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली और कांग्रेस के दो विधायकों डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और हरदेव सिंह लाडी ने मतदान में भाग नहीं लिया।

आम आदमी पार्टी के कुल 92 विधायक हैं और कांग्रेस के पास 18 विधायक हैं। यदि कांग्रेस के दो विधायकों ने वोट नहीं डाला तो आप के 92 और कांग्रेस के 16 विधायकों को मिलाकर कुल 108 वोट बनते थे। 5 के करीब मतों को अवैध करार दिया गया । अगर यह पांच वोट भी इस गुट की मान ली जाएं तो भी 103 वोट विरोधी पक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मिलने चाहिए थे जबकि उन्हें केवल 101 वोट मिले हैं। दूसरी तरफ द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट डालने वाले दो भाजपा विधायक व दो अकाली विधायक थे। उन्हें 4 वोट मिलने चाहिए थे लेकिन उन्हें 8 वोट मिले। इससे स्पष्ट होता है कि पंजाब में विधायकों ने पार्टी लाईन से ऊपर उठ कर द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया।उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष पद के चुनाव पार्टी में लागू नहीं होता है इसमें विधायक और सांसद अपनी मर्जी से किसी भी उम्मीदवार को वोट कर सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!