इन Areas में लगने जा रहा लंबा Powercut, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेगी बत्ती गुल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 17 Sep, 2025 03:51 PM

powercut in rupnagar

पावरकॉम के अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ता बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था करके रखें।

नूरपुर बेदी(भंडारी): पंजाब स्टेट पावरकॉम लिमिटेड सब-ऑफिस तख्तगढ़ के अतिरिक्त सहायक अभियंता द्वारा जारी किए गए एक बयान के माध्यम से पावरकॉम अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक मुरम्मत किए जाने के चलते 66 के.वी. सब-स्टेशन बजरूड़ के अंतर्गत आने वाले टिब्बा टप्परियां और अबियाना के फीडरों की बिजली आपूर्ति प्राप्त हुए परमिट के अनुसार 18 सितम्बर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रखी जाएगी।

इसके चलते टिब्बा टप्परियां फीडर के अंतर्गत आने वाले अबियाना, नंगल, माधोपुर, दहीरपुर, बटारला, हरिपुर फुलड़े, खटाना, टिब्बा टप्परियां, कीमवास खड्ड राजगिरी और खड्ड बठलौर आदि गांवों की कृषि मोटरों की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। जबकि अबियाना फीडर के अंतर्गत आने वाले उपरोक्त सभी गांवों की घरेलू बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। चलते कार्य के कारण बिजली कटौती की अवधि कम या अधिक भी हो सकती है, इसलिए उपभोक्ता बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था करके रखें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!