खन्ना के SSP को बदलने के पर गरमाई राजनीति, अफसरशाही हक में आई यह पार्टी

Edited By Kamini,Updated: 17 Jan, 2023 04:23 PM

politics heats up after changing khanna s ssp

पायल से विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर खन्ना के एस.एस.पी. को बदलने के मामले से अब राजनीति गरमा गई है।

पायल (खन्ना) : पायल से विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर खन्ना के एस.एस.पी. को बदलने के मामले से अब राजनीति गरमा गई है। इस मामले में कांग्रेस अफसरशाही के पक्ष में खड़ी हो गई है। पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने एस.एस.पी खन्ना के काम की तारीफ करते हुए 'आप' विधायक ग्यासपुरा पर गलत व्यावहार का आरोप लगाते हुए ग्यासपुरा के इस्तीफे की मांग की है। वहीं, राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध पर कोटली ने कहा कि यह गंभीर मसला है। मनविंदर सिंह ग्यासपुरा लंबे समय से कांग्रेस पर ये आरोप लगा रहे थे।

अब विधायक बनने के बाद यही आरोप वे अपनी ही सरकार पर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अफसरशाही को बदनाम किया जा रहा है और सरकार को किसी नतीजे पर पहुंचना चाहिए। राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक के बारे में कोटली ने कहा कि गांधी परिवार पहले से ही खतरे में है। यह एक गंभीर मामला है। इस पर विचार किया जाना चाहिए। राहुल गांधी की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिक्रिया पर कोटली ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि पंजाब दिल्ली से चलता है। दिल्ली से रोज फैसले आते हैं। एस.एस.पी. भी दिल्ली से आ रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!