मुलाजिमों की पोस्टिंग में सियासी दखलंदाजी चरम पर, मेहरबानी बरकरार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Jul, 2022 03:55 PM

political interference in posting of employees is at its peak

जैसा कि पंजाब केसरी द्वारा पहले ही साफ कर दिया गया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद नगर निगम में मुलाजिमों की पोस्टिंग में सियासी दखलंदाजी चरम सीमा पर पहुंच गई है, जिससे जुड़े मामले आए दिन सामने आ रहे हैं।

लुधियाना (हितेश) : जैसा कि पंजाब केसरी द्वारा पहले ही साफ कर दिया गया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद नगर निगम में मुलाजिमों की पोस्टिंग में सियासी दखलंदाजी चरम सीमा पर पहुंच गई है, जिससे जुड़े मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। जिसका एक और सुबूत बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों की पोस्टिंग के दौरान देखने को मिला है। जिसके तहत सरकार द्वारा रेगुलर ए.टी.पी. की नियुक्ति करने के बाद जोन ए व डी में ए.टी.पी. का काम कर रहे हेड ड्राफ़्टमेन को हटा दिया गया है। इसके अलावा जोन सी के हेड ड्राफ़्टमेन की ट्रांसफर होने के बाद वहां भी रेगुलर ए.टी.पी. को लगाया गया है। लेकिन जोन बी में ए.टी.पी. का काम देख रहे कुलजीत मांगट को नहीं बदला गया है जबकि उसकी नियुक्ति के लिए नियमों के अनुसार सरकार की मंजूरी नहीं ली गई है। 
 
पंजाब सरकार दुआरा पिछले दिनों जोन बी की बी एंड आर ब्रांच के एस ई परवीन सिंगला की ट्रांसफर करने के बाद कमिश्नर द्वार उनकी जगह एस.ई. रंजीत सिंह को चार्ज दिया गया है। इसी तरह जोन सी में लंबे समय से काबिज एक्सियन राकेश सिंगला की जगह परमिंदर सिंह को लगाया गया है, लेकिन जोन सी व डी में बी एंड आर ब्रांच के एस.ई. की पोस्ट अभी भी खाली है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!