नशा तस्करों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, ड्रग मनी सहित दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Feb, 2024 12:05 AM

police tightened its grip on drug smuggler

थाना रावलपिंडी फगवाड़ा की पुलिस ने अफीम, नशीलें कैप्सूलों ड्रग मनी और स्कूटरी सहित दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करने की सूचना मिली है।

फगवाड़ा (जलोटा): थाना रावलपिंडी फगवाड़ा की पुलिस ने अफीम, नशीलें कैप्सूलों ड्रग मनी और स्कूटरी सहित दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करने की सूचना मिली है। जानकारी अनुसार पुलिस ने रंजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह वासी मनहाना थाना महिलपुर जिला होशियारपुर और रेशम कौर पत्नी सुरजीत सिंह वासी गांव नसीराबाद फगवाड़ा को संदिग्ध हालत में काबू कर जब इनसे सख्तीं से पूछताछ की तो इनके हवाले से 107 ग्राम अफीम,60 नशीलें कैप्सूल,एक लाख रूपए के करीब ड्रग मनी एक स्कूटरी आदि बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रावलपिंडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस तफ्तीश का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें- इंसानियत शर्मसार, डेयरी संचालक ने बेजुबान जानवर पर ढाया कहर

इसी तरह से थाना सिटी की पुलिस ने एक नशेड़ी को गिरफ्तार करने की सूचना है। जानकारी अनुसार पुलिस ने दिनेश कुमार उर्फ बंटू पुत्र जोगिंदर राम वासी मकान नंबर 60 ग्रीन पार्क पलाही रोड फगवाड़ा को संदिग्ध हालत में कथित तौर पर नशा करते हुए काबू किया है। पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार उर्फ बंटू के हवाले से एक लाइटर और एक पन्नी आदि बरामद की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने दिनेश कुमार उर्फ बन्टू के खिलाफ थाना सिटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस तफ्तीश का दौर जारी है। 

यह भी पढ़ें- जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट को लेकर यात्रियों के लिए खुशखबरी

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!