मशहूर Singer की तलाश में पुलिस, हर तरफ हो रही छापेमारी

Edited By Kalash,Updated: 10 Dec, 2024 05:10 PM

police searching famous singer

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाबी सिंगर शुभम लोधी गायकी की आड़ में नशा तस्करी का धंधा कर रहा था। पुलिस द्वारा उसे काबू करने के लिए घेराबंदी की गई पर वह भागने में सफल हो गया। वहीं सूरज और उसकी पत्नी सिमरन को 120 नशीली गोलियों और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए डी.एस.पी. सब डिवीजन फिल्लौर सरवन सिंह बल्ल ने बताया कि भले ही तस्कर कोई भी हो वह एक दिन पुलिस के हत्थे चढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर संजीव कपूर की पुलिस पार्टी द्वारा नशा विरोधी मुहिम के तहत गांव गन्ना में विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा था।  

PunjabKesari

इस दौरान पुलिस को पता चला कि पंजाबी सिंगर शुभम लोधी पुत्र हरभजन लाल पिछले काफी समय से गायकी की आड़ में नशा तस्करी का धंधा कर रहा है। पुलिस पार्टी ने उसे काबू करने के लिए घेराबंदी की तो वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने उसके 2 करीबियों विनोद कुमार और उसकी पत्नी सिमरन को गिरफ्तार कर उनसे नशीली गोलियां और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।  

उन्होंने कहा कि सिंगर शुभम लोधी को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। हैरानी की बात तो ये है कि शुभम लोधी पंजाब का एक अच्छा और मशहूर गायक था, जो आमतौर पर दोआबा जिले में लगने वाले मेलों में देखा जाता था। नशा तस्करी से अधिक पैसा कमाने के लालच को देख कर उसने इस धंधे में शामिल होकर अपना करियर खत्म कर लिया है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!