स्कूलों में छुट्टी के समय पुलिस की रेड, भूंड आशिकों को दी चेतावनी

Edited By Urmila,Updated: 05 Jul, 2025 03:01 PM

police raid during school holidays

गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब के स्कूलों के खुलने व बंद होने के दौरान स्कूली छात्राओं का पीछा करने वाले भूंड आशिकों की भगदड़ देखने को मिली।

रूपनगर/श्री आनंदपुर साहिब (विजय): गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब के स्कूलों के खुलने व बंद होने के दौरान स्कूली छात्राओं का पीछा करने वाले भूंड आशिकों की भगदड़ देखने को मिली। स्थानीय चौकी इंचार्ज ए.एस.आई. समरजीत सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ शहर के सरकारी कन्या स्कूल, खालसा स्कूल, खालसा कॉलेज व शहर में अप्रत्याशित रूप से पुलिस की मौजूदगी दिखाते हुए शहर की सड़कों, स्कूलों व कॉलेजों में घूम रहे भूंड आशिकों को खदेड़ दिया तथा एक-दो भूंड आशिकों को गिरफ्तार भी किया।

उन्होंने गिरफ्तार किए गए नशेड़ियों को रिहा करते हुए उन्हें बिना किसी कारण के स्कूल, कॉलेज व सड़कों पर घूमने से मना किया। इंचार्ज सिटी श्री आनंदपुर साहिब की इस कार्यवाही से स्कूल-कॉलेजों की छात्राएं व उनके अभिभावक अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने इंचार्ज समरजीत सिंह का धन्यवाद किया तथा अपील की कि यह मुहिम इसी तरह जारी रहनी चाहिए, ताकि हमारी छात्राएं बिना किसी डर के कहीं भी आ-जा सकें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!