कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पार्टी पर हमला, फाड़ दी वर्दी चलाएं ईंट-पत्थर

Edited By Urmila,Updated: 17 Aug, 2024 10:05 AM

police party which came to take action was attacked

मामलें की जांच कर रहे महिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गुरुहरसहाय: थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने बीते दिन गांव मोहनके उताड़ में व्यक्ति को गिरफ्तार करने गई पुलिस पार्टी पर हमला करने और कर्मचारी की वर्दी फाड़कर आरोपी व्यक्ति को भगाने वाले 15 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत शिकायतकर्ता वालंटियर के बयान पर मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए थाना गुरुहरसहाय के सहायक इंस्पैक्टर महिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में वालंटियर मनजिन्द्र सिंह पुत्र कुलविन्द्र सिंह वासी सोहनगढ़ रत्तेवाला ने बताया कि वह बीते दिन आरोपी विश्वजीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र कुलवंत सिंह को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार करने के लिए गया था।

जब उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ आरोपी को काबू करके मोटरसाईकिल पर बिठाया तो आरोपी केवल सिंह पुत्र जंगीर सिंह, शंटी पुत्र जंगीर सिंह, कुंदन सिंह पुत्र जंगीर सिंह, नीशा पुत्री केवल सिंह, मोनिका पत्नी विक्की, रचना पत्नी कृष्ण व गुरीत कौर पत्नी केवल सिंह वासी मोहनके उताड़ ने 7 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर इंटें व पत्थर चलाने शुरू कर दिए जिसके बाद आरोपियों ने उसकी वर्दी फाड़ दी और आरोपी विक्रमजीत सिंह को पुलिस हिरासत से छुड़वाकर पुलिस की ड्यूटी में रुकावट पैदा की। मामलें की जांच कर रहे महिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!