पुलिस ने मौके पर रेड कर पकड़े 2 आरोपी, बना रहे थे वारदात को अंजाम देने की योजना

Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 Nov, 2025 05:02 PM

police arrested 2 thieves

इस दौरान जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि सहायक थानेदार और कोतवाली पुलिस पार्टी जुबली सिनेमा चौक पर मौजूद थी।

फरीदकोट(राजन): पुलिस द्वारा 2 चोरों को चोरी करने से पहले ही गिरफ्तार करने की सूचना मिली है।

इस दौरान जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि सहायक थानेदार और कोतवाली पुलिस पार्टी जुबली सिनेमा चौक पर मौजूद थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि अक्षय बिंद और राहुल निवासी फरीदकोट चोरी करने के आदी हैं। उनके द्वारा रिलायंस मॉल के सामने गली में एक और चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही है।

सूचना पुख्ता होने पर पुलिस पार्टी ने मौके पर छापा मारा और दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। इस संबंध में सहायक थानेदार इकबाल चंद ने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है और बताया कि इन पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों को माननीय ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!