Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Aug, 2017 01:45 PM
एंटी नार्काेटिक्स सैल की पुलिस ने किदवई नगर इलाके से एक शराब तस्कर को 144 पव्वे अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर थाना डिवीजन नं. 2 में केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी संजीव कुमार के अनुसार पकड़े गए तस्कर की पहचान मलकीत सिंह के रूप में हुई है।
लुधियाना (ऋषि): एंटी नार्काेटिक्स सैल की पुलिस ने किदवई नगर इलाके से एक शराब तस्कर को 144 पव्वे अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर थाना डिवीजन नं. 2 में केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी संजीव कुमार के अनुसार पकड़े गए तस्कर की पहचान मलकीत सिंह के रूप में हुई है।
गाली-गलौच करने पर केस दर्ज : थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने वेरका मिल्क प्लांट के जनरल मैनेजर की शिकायत पर दफ्तर में घुसकर गाली-गलौच करने के आरोप में धर्मजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी लखविंद्र मसीह के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में हरमिंद्र सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी यूनियन का डायरैक्टर है। जो शराब के नशे में दफ्तर में घुस आया और गाली-गलौच करने लग पड़ा।