Edited By Kalash,Updated: 23 Apr, 2024 05:05 PM
एस.टी.एफ. लुधियाना की टीम ने दो नशा तस्करों को 5 करोड़ की हेरोइन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है
लुधियाना (अनिल): एस.टी.एफ. लुधियाना की टीम ने दो नशा तस्करों को 5 करोड़ की हेरोइन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.टी.एफ. के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर खास ने सूचना दी की अमृतसर से पी.आर.टी.सी. बस में दो व्यक्ति हेरोइन लेकर लुधियाना में सप्लाई करने आ रहे हैं।
इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जालंधर बाईपास के नजदीक दो व्यक्तियों को शक के आधार पर चेकिंग के लिए रोका गया। इसमें पुलिस द्वारा अवतार सिंह के पास से 540 ग्राम व सचिन के पास से 480 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ एस.टी.एफ. मोहाली में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here