जुए के कारोबार का भंडाफोड़, पुलिस ने रेड कर 21 आरोपी किए Arrest

Edited By Sunita sarangal,Updated: 02 Oct, 2025 04:59 PM

police arrest

पुलिस ने आरेापियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया

बठिंडा(विजय): थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने बड़े स्तर पर खेले जा रहे जूए के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 80 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने सूचना के आधार पर पटियाला फाटक के नजदीक छापामारी करके वहां से आरेापियों सुमन कुमार, साहिल खुराणा, विक्रम सिंह, विकास कुमार, सलीम, जगमोहन सिंह, टिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, वरिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, प्रवीन कुमार, हरजीत सिंह, दीपक कुमार, विकास सिंह, संदीप सिंह, रिंकू सिंह, दीपक कुमार, नीरज कुमार, राणा चौहान, रीगल व संदीप कुमार को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 80 हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरेापियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया जबकि बाद में सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!