Edited By Kamini,Updated: 20 May, 2023 10:03 PM
मोगा पुलिस द्वारा जिले अंदर चल रहे बिना मंजूरी के हुक्का बारों पर लगाम लगाने के लिए चलाई जा रही मुहिम तहत पुलिस ने कच्चा दुसांझ रोड मोगा पर हुक्का बार चलाने वाले रेस्टोरेंट संचालक को गिरफ्तार किया है।
मोगा (आजाद) : मोगा पुलिस द्वारा जिले अंदर चल रहे बिना मंजूरी के हुक्का बारों पर लगाम लगाने के लिए चलाई जा रही मुहिम तहत पुलिस ने कच्चा दुसांझ रोड मोगा पर हुक्का बार चलाने वाले रेस्टोरेंट संचालक को गिरफ्तार किया है। इससे पहले बाघा पुराना के एक अन्य संचालक को भी मोगा पुलिस ने हुक्का बार चलाते हुए गिरफ्तार किया था। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सह थानाध्यक्ष सिटी मोगा आतिश भाटिया ने बताया कि सहायक थानाध्यक्ष इकबाल सिंह जब पुलिस दल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तब वह कच्चा दुसांझ रोड मोगा जा रहे थे।
इसी बीच उन्हें गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि नानक नगर मोगा निवासी गुरप्रीत सिंह कच्चा दुसांझ रोड मोगा में अपना रेस्टोरेंट चलाता है और बिना परमिट के हुक्का में फ्लेवर डालकर भोले-भाले युवकों से पैसे वसूलता है, अगर छापेमारी की की जाए तो इन्हें काबू किया जा सकता है। पुलिस पार्टी के साथ छापेमारी कर स्पून रेस्टोरेंट से 3 हुक्का बरामद किया गया, जिस पर रेस्टोरेंट के संचालक पर सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है, जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here