नशा तस्कर पर पुलिस का कड़ा प्रहार, लाखों की Property पर चिपकाया Notice

Edited By Sunita sarangal,Updated: 07 Nov, 2025 06:31 PM

police action on drug smuggler

पुलिस ने इस संबंध में संपत्ति फ्रीज करने के लिए 68-एफ. एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला तैयार कर सक्षम अधिकारी को भेज दिया था।

मलोट(जुनेजा): पुलिस ने नशा तस्करी से बनाई गई संपत्ति को जब्त करने के लिए धारा 68-एफ के तहत मामला तैयार कर सक्षम प्राधिकारी दिल्ली को भेजा है।

एस.एस.पी. श्री मुक्तसर साहिब डॉ. अखिल चौधरी, आई.पी.एस. और डी.एस.पी. लंबी ईशान सिंगला ने लम्बी पुलिस अधिकारियों के साथ कानूनी प्रक्रिया के तहत जसविंदर सिंह उर्फ ​​शिंदू पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव कखांवाली की संपत्ति जब्त कर ली है और सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जब्त करने के आदेश संपत्ति के बाहर चिपका कर दिए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 7 अगस्त, 2024 को जसविंदर सिंह उर्फ ​​शिंदू पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव कखांवाली से 70 किलोग्राम पोसत बरामद किया गया था और एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था जिनके द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करके संपत्ति बनाई गई थी। इस संपत्ति की कुल कीमत 24 लाख रुपए है।

पुलिस ने इस संबंध में संपत्ति फ्रीज करने के लिए 68-एफ. एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला तैयार कर सक्षम अधिकारी को भेज दिया था। जिसके आदेश मिलने पर संपत्ति के बाहर फ्रीजिंग का आदेश लगा दिया गया है। जिसके बाद वह इस संपत्ति को बेच नहीं पाएंगे।

एस.एस.पी. ने बताया कि वर्ष 2025 से लेकर अब तक जिले में 68-एफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कुल 30 मामले तैयार कर सक्षम अधिकारी को भेजे गए थे। इनमें से 3 करोड़ 56 लाख की संपत्ति के 28 मामलों को मंजूरी मिल चुकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!