Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Jan, 2024 11:36 PM
घर में घुस महिला को डराने धमकाने और सामान की तोड़फोड़ करने वाले 16 आरोपियों के खिलाफ थाना कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया है।
फिरोजपुर (मल्होत्रा, परमजीत, खुल्लर, आनंद): घर में घुस महिला को डराने धमकाने और सामान की तोड़फोड़ करने वाले 16 आरोपियों के खिलाफ थाना कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना ग्वाल टोली की है। पुलिस को दी शिकायत में बिमला देवी ने बताया कि 2 दिन पहले जब वह घर में अकेली थी तो नन्ना, सलीम, मैंगो, काका, लड्डू, टिंका सभी निवासी खटीक मंडी और उनके 10 अज्ञात साथी उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकियां दीं और घर के सामान की तोड़फोड़ की।
महिला ने आरोप लगाए कि उसके बेटे का कुछ दिन पहले नन्ना के साथ झगड़ा हुआ था, इसी रंजिश में नन्ना एवं उसके साथियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। ए.एस.आई. रमन कुमार के अनुसार केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है।