Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 May, 2024 07:45 PM
स्थानीय पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर मामला दर्ज करने की खबर सामने आई है।
भवानीगढ़,(कांसल): स्थानीय पुलिस द्वारा 48 बोतल शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर मामला दर्ज करने की खबर सामने आई है। महिला की पहचान गांव जोलियां निवासी बंसो पत्नी भूरा सिंह के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार पुलिस चेक पोस्ट जोलियां के सहायक उपनिरीक्षक उकंर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान गांव पानवा से गांव जोलियां आ रहे थे तभी गांव जोलियां से करीब 200 मीटर पहले एक महिला अपने सिर पर प्लास्टिक का थैला लेकर जा रही थी। पुलिस की गाड़ी को देखकर महिला ने थैला गिरा दिया और पीछे मुड़ी तो पुलिस पार्टी ने उक्त महिला को शक के आधार पर रोका और उसके द्वारा गिराए गए थैले की तलाशी ली तो बैग में 48 बोतल देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस द्वारा महिला को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।