Police Action : हैरोइन सहित 2 कार सवार तस्कर काबू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Jun, 2023 11:44 PM

police action 2 car riders including heroin smuggler arrested

सी.आई.ए. स्टाफ शहरी की पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर एक स्विफ्ट कार में सवार 2 तस्करों को गिरफ्तार किया।

अमृतसर : सी.आई.ए. स्टाफ शहरी की पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर एक स्विफ्ट कार में सवार 2 तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी हीरा सिंह पुत्र रूड़ सिंह निवासी मुरादपुरा व निशान सिंह पुत्र रुलदू सिंह निवासी कोट धर्मचंद से 1 किलो 750 ग्राम हैरोइन जब्त कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करते थाना छहर्टा में केस दर्ज किया है।

जांच अधिकारी ए.एस.आई. ताजप्रीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जो हैरोइन की इस खेप को अटारी की तरफ एक ग्राहक को सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!