Edited By Kalash,Updated: 13 Sep, 2025 03:10 PM

आरोपी कार्तिक यादव पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की जांच जारी है।
फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1 पर स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में बी-टेक बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रहे एक होनहार छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने पीजी रूम में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान रोहन कंबोज के रूप में हुई है। पुलिस ने रोहन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल के शवगृह में भेज दिया है।
इस बीच मृतक रोहन कंबोज के पिता अनिल कुमार, निवासी गांव यूसफखेड़ी, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश ने सतनामपुरा थाने की पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके बेटे रोहन कंबोज को एक लड़का जिसकी पहचान कार्तिक यादव, पुत्र सुदेश कुमार यादव, निवासी द्वारका, दिल्ली के रूप में हुई है, मानसिक रूप से परेशान कर रहा था।
इसी के चलते उनके बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। समाचार लिखे जाने तक थाना सतनामपुरा की पुलिस ने मृतक रोहन कंबोज को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में आरोपी कार्तिक यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी कार्तिक यादव पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here