Festival Season में मिल सकती है Good News, सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल

Edited By Kalash,Updated: 02 Oct, 2024 06:05 PM

petrol diesel prices decrease

त्योहारों से पहले लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार त्योहारों से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती कर सकती है।

जालंधर : त्योहारों से पहले लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार त्योहारों से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती कर सकती है। बताया जा रहा है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का फायदा आम आदमी को पहुंचाने की तैयारी तेल कंपनियों ने भी कर ली है और सिर्फ सरकार के इशारे का इंतजार है। माना जा रहा है कि त्योहारों से पहले सरकार भी पेट्रोल-डीजल के दाम 3 रुपये तक कम कर सकती है।    

रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के बड़े तेल उत्पादक देशों जैसे सऊदी अरब से सप्लाई बढ़ने के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 24 से 33 फीसदी तक नीचे आई हैं। इससे कंपनियों को तेल खरीदने में काफी बचत हो रही है। ब्रेंट क्रूड भी गिरकर 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया है। इसका फायदा आम आदमी को देने की तैयारी चल रही है। मामले से जुड़े 3 अधिकारियों का कहना है कि तेल कंपनियों ने अपने मुल्य कम करने की पूरी तैयारी कर ली है। वह अब बस सरकार की हरी झंडी का इंतजार कर रहे हैं।    

आम आदमी के लिए तेल सस्ता होने की उम्मीद इसलिए जागी है क्योंकि पिछले एक साल में कच्चे तेल की कीमतों में काफी गिरावट आई है। सितंबर, 2023 में जहां ब्रेंट क्रूड की कीमत 96.5 डॉलर प्रति बैरल थी, वहीं 2024 में यह 25.38 फीसदी टूट कर 72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। इस अनुपात में भारत का कच्चा तेल खरीदने का दाम भी पहले वर्ष के 93.54 डॉलर से 21.12 फीसदी टूट कर 73.78 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!