माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए Good News, हो गया बड़ा फैसला

Edited By Vatika,Updated: 18 Dec, 2024 12:40 PM

good news for vaishno devi devotee

यात्रियों को ठहरने से लेकर रोज सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन आई,..

चंडीगढ़: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आई.आर.सी.टी.सी.) चंडीगढ़ और आसपास के लोगों को हर हफ्ते अब वैष्णों माता के दर्शन की तैयारी कर चुका है। आई.आर.सी. टी.सी. ने चंडीगढ़ से वैष्णो देवी मंदिर का दर्शन के लिए स्पैशल टूरिस्ट ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। यह ट्रेन वीकली होगी और हर शुक्रवार को चंडीगढ़ से चलेगी।

इस संबंध में रीजनल मैनेजर हरजोत सिंह संधू ने बताया कि यह ट्रेन चंडीगढ़ से 20 दिसम्बर से हर शुक्रवार रात 10.05 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह कटरा पंहुच जाएगी। कटरा पंहुचने पर वैष्णो देवी के दर्शन के साथ ही यात्रियों को श्रीनगर रेललाइन पर बने चिनाब ब्रिज भी घुमाने ले जाएगें। इस पूरे पैकेज में 3 रातें व 4 दिन शामिल है। इस स्पेशल टूर पैकेज के लिए आई.आर.सी.टी.सी. ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन बुकिंग के लिए पैसेंजर आई. आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट से टिकट बुक करवा सकते है। आफलाइन बुकिंग के लिए यात्री आई.आर.सी.सी.टी. के सैक्टर 34 स्थित | ऑफिस जाकर टिकट खरीद सकते हैं।

भारत दर्शन ट्रेन में यह रहेंगी सुविधाएं
■ भारत दर्शन ट्रेन में थर्ड ए.सी. का कन्फर्म टिकट मिलेगा।
■ सफर के दौरान खाने, ठहरने का खर्च भी टिकट में शामिल है।
यात्रा के दौरान बाकी जगहों पर घूमने की सुविधा फ्री रहेगी।
यात्रा के दौरान छोटे स्टेशनों पर रुकने, चढ़ने, उतरने की सुविधा रहेगी।
हरकोच में एक सिक्योरिटी गार्ड रहेगा।
■ एल.टी.सी. क्लेम के लिए रेलवे यात्रा खत्म होने के बाद एल.टी.सी. सर्टिफिकेट मिलेगा।
■ यात्री यात्रा के बदले एल.टी.ए. क्लेम कर सकते हैं।

ठहरने से लेकर नाश्ता, दोपहर और रात के भोजन की व्यवस्था
इस पैकेज टूर में यात्रियों को ठहरने से लेकर रोज सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन आई, आर.सी.टी.सी ही उपलब्ध करवाएगा। कटरा में घूमने फिरने की व्यवस्था भी आई.आर.सी.टी.सी. की ही होगी। टिकट शुल्क के अलावा आई.आर.सी.टी.सी.पैसेंजर से किसी भी प्रकार का कोई अतिरिक्त शुल्क वसूल नहीं करेगा। आई.आर.सी.टी.सी. ने दो कैटेगरी में बनाए है पैकेज आई.आर.सी.टी.सी ने इस ट्रेन में दो पैकेज रखे हैं। इस ट्रेन में थर्ड ए.सी. और स्लिपर कोच ही रखे गए है। थर्ड ए.सी. में सफर करने वाले हर यात्री को 14335 रुपए और स्लीपर कोच में सफर करने वालो को 11535 रूपए देने होगें। आई.आर.सी.टी.सी. ने इस पैकेज टूर में एक परिवार से दो या तीन लोगो के सफर करने पर किराए में छूट यानी कमी का प्रावधान भी रखा हुआ है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!