नए साल पर इन पदों पर तैनात Teachers को मिल सकता है तोहफा, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 19 Dec, 2024 09:46 AM

teachers can get a gift on the new year read

दो साल में कई लैक्वर बिना पदोन्नति रिटायर्ड भी हो चुके हैं।

चंडीगढ: नए साल में चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के 117 सरकारी स्कूलों में कार्यरत प्रिंसीपल, हैड मास्टर व मिस्ट्रैस, पी.जी.टी. और टी.जी.टी. पदों पर कार्यरत शिक्षकों को तोहफा देने की तैयारी शुरू कर दी है।

विभाग की ओर से दिसम्बर माह के अंत तक उपरोक्त श्रेणियों के शिक्षकों की प्रोमोशन की जा सकती है। विभाग की ओर से जारी शैड्यूल के अनुसार हैड मास्टर और मिस्ट्रैस के लिए 19 दिसम्बर को डिपार्टमेंटल प्रोमोशन कमेटी (डी.पी.सी.) की बैठक हो सकती है।  42 सरकारी सैकेंडरी स्कूलों में से 15 में नियमित प्रिंसीपल नहीं है। विभाग की ओर से प्रिंसीपल पद के लिए 26 दिसम्बर को डी.पी.सी. होगी।

पी. जी. टी. और टी.जी.टी. के लिए 30 दिसम्बर को डी.पी.सी. होगी। सरकारी स्कूलों की कई यूनियन कई बार शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को कार्यकारी प्रिंसीपल  और शिक्षकों की डी.पी. सी. की बैठक कर पदोन्नति करने के लिए गुहार लगा चुके हैं। दो साल में कई लैक्वर बिना पदोन्नति रिटायर्ड भी हो चुके हैं। दिसम्बर माह तक दो से तीन कार्यवाहक प्रिंसीपल रिटायर्ड होने जा रहे हैं। यूनियन की मुख्य मांगों में टीचर्स के सभी कैडर की प्रोमोशन होती थी। प्रोमोशन समय पर ना होने के कारण कई टीचर्स को सरकारी स्कूलों में 30 साल से ऊपर समय हो चुका है। उन्हें अभी तक एक भी प्रोमोशन नहीं मिली है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!