Congress के पूर्व पंजाब प्रधान का निधन, कुछ देर पहले शामिल हो गए थे AAP में

Edited By Urmila,Updated: 21 Dec, 2024 10:35 AM

namdhari harvinder singh hanspal passed away

प्रख्यात नेता नामधारी हरविंदर सिंह हंसपाल का निधन हो गया है। नामधारी हरविंदर सिंह दो बार सांसद रह चुके हैं।

नई दिल्ली/चंडीगढ़: प्रख्यात नेता नामधारी हरविंदर सिंह हंसपाल का निधन हो गया है। नामधारी हरविंदर सिंह दो बार सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा वह पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके बाद 2022 में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सूत्रों के मुताबिक, वह दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में रूटीन चेकअप के लिए गए थे, जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। नामधारी हरविंदर हंसपाल का अंतिम संस्कार 24 दिसंबर, मंगलवार को दिल्ली के राजौरी गार्डन में किया जाएगा। हंसपाल के निधन से नामधारी संप्रदाय में शोक की लहर है।

harvinder singh hanspal

गौरतलब है कि हरविंदर सिंह हंसपाल दो बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और राज्यसभा की सभा समिति के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है।वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रूप में भारत की संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में पंजाब का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद सदस्य थे। हाल ही में हंसपाल ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे और मौजूदा समय में वह आम आदमी पार्टी का हिस्सा थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!