Edited By Mohit,Updated: 06 Aug, 2019 09:41 PM
शहर के शहीद बाबा दीप सिंह नगर के एक व्यक्ति ने आज आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की पहचान सुरिंदर पाल 55 वर्षीय के रुप में हुई और उसकी एक फैक्ट्री थी।
जालंधर (वरुण): शहर के शहीद बाबा दीप सिंह नगर के एक व्यक्ति ने आज आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की पहचान सुरिंदर पाल 55 वर्षीय के रुप में हुई और उसकी एक फैक्ट्री थी। थाना 8 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है।
जानकारी अनुसार पैसों के लेनदेन ने सुरिंदर पाल की जान ले ली। दरअसल, मृतक का एक बिजनेस पार्टनर के साथ पैसों का कोई लेनदेन था, जिसके चलते मृतक को वह धमकियां देता आ रहा था। इसी कारण उसने मरने से पहले वीडियो बनाकर सारी दास्तां सुनाई और बाद में खुदकुशी कर ली। थाना 8 के ए.एस.आई अरुण कुमार ने शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया है।