Punjab : तहसीलदारों के काम पर न लौटने के बाद इन अधिकारियों को सौंपी कमान, संभाला मोर्चा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Mar, 2025 05:38 PM

pcs officers in amritsar were given charge of registry work

सी.एम. भगवंत मान की चेतावनी के बाद बेशक कुछ तहसीलदार काम पर लौट आए हैं तथा रजिस्ट्री का कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है,  लेकिन अभी भी कुछ  ऐसे स्थान बाकी हैं,  जहां पर तहसीलदारों के काम पर न लौटने की वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना...

अमृतसर : सी.एम. भगवंत मान की चेतावनी के बाद बेशक कुछ तहसीलदार काम पर लौट आए हैं तथा रजिस्ट्री का कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है,  लेकिन अभी भी कुछ  ऐसे स्थान बाकी हैं,  जहां पर तहसीलदारों के काम पर न लौटने की वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

बताया जा रहा है कि अमृतसर में तहसीलदारों के काम पर न लौटने के बाद जिलाधीश की तरफ से रजिस्ट्री कार्य की कमान पी.सी.एस. अधिकारियों को सौंप दी गई है। इतना ही नहीं कुछ कानूनगो को भी इस कार्य में लगाया गया है। अमृतसर में  रजिस्ट्रार आफिस 2 पी.सी.एस. अधिकारियों द्वारा रजिस्ट्री का कार्य संभाल लिया गया है। बता दें कि राजस्व अधिकारियों पर हुए विजीलैंस एक्शन के बाद पंजाब के सभी तहसीलदारों ने काम काज बंद कर छुट्टी पर जाने की घोषणा कर दी गई थी,  जिसके बाद राज्य में  रजिस्ट्री का काम बुरी तरह से  ठप्प पड़ा हुआ था। अतः कार्यालयों में रजिस्ट्रेशन का कार्य ठप होने के कारण आम जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए ही डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने उक्त सख्त आदेश दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!