Edited By Kalash,Updated: 26 Oct, 2025 02:51 PM

गुरु घर जाते समय सड़क हादसे में पाठी सिंह मौत हो गई।
सुल्तानपुर लोधी : सुल्तानपुर लोधी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गुरु घर जाते समय सड़क हादसे में पाठी सिंह मौत हो गई। मृतक की पहचान शताबगढ़ निवासी मनजीत सिंह (25) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पाठी मनजीत सिंह सुबह मोटरसाइकिल से गुरु घर जा रहे थे, तभी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
उस ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पराली की गांठे लदी हुई थी। मनजीत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here