पठानकोट चौंक के पास डॉक्टर की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, 2 जख्मी

Edited By Tania pathak,Updated: 27 May, 2020 03:04 PM

pathankot chau had a doctor s car accident victim

जिस गाड़ी में डाक्टर की मर्सिडीज कार टकराई, उसमें सवार वरुण गाबा नाम के नौजवान के भी घायल होने की सूचना...

जालंधर (वरुण): जालंधर के पठानकोट चौंक नजदीक एक डॉक्टर के तेज रफ्तार वाहन के कारण सड़क हादसा हुआ है। मिली जानकारी मुताबिक डॉक्टर की तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे दौरान मर्सिडीज कार रेलिंग तोड़ते हुए रुकी जबकि ग़नीमत यह रही कि कोई ओर वाहन डाक्टर की गाड़ी की लपेट में नहीं आया है।

PunjabKesari

मिली जानकारी मुताबिक हादसे में डाक्टर जख्मी हो गया। इसके अलावा जिस गाड़ी में डाक्टर की मर्सिडीज कार टकराई, उसमें सवार वरुण गाबा नाम के नौजवान के भी घायल होने की सूचना है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त स्थान का जायजा लिया। जख्मी हुए दोनों व्यक्तियों को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल पुलिस की तरफ से आगे वाली जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!