नरेन्द्र मोदी की तुलना में कोई भी दावेदार नहीं : बादल

Edited By swetha,Updated: 28 Apr, 2019 08:42 AM

parkash singh badal

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने गांव रानीवाला में पत्रकारों के प्रश्रों के उत्तर देते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी का फिर से प्रधानमंत्री बनना लगभग निश्चित है। उनकी तुलना में कोई भी दावेदार नहीं है।

मलोट(गोयल): पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने गांव रानीवाला में पत्रकारों के प्रश्रों के उत्तर देते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी का फिर से प्रधानमंत्री बनना लगभग निश्चित है। उनकी तुलना में कोई भी दावेदार नहीं है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा जारी बयान कि उन्होंने चुनाव प्रचार दौरान गुटका साहिब का प्रण नहीं लिया, के उत्तर में बादल ने कहा कि इससे पूर्व कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कभी ऐसा नहीं कहा। अब जब उनके द्वारा कही गई बातें समक्ष आ रही हैं तो वह साफ-साफ इंकार कर रहे हैं। बादल ने कहा कि झूठ बोलना पाप व गुनाह है। 

PunjabKesari

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबी क्षेत्र का प्रत्येक परिवार उनको अपने परिवार जैसा ही लगता है। कांग्रेसी उम्मीदवार राजा वडिंग द्वारा पैसे से कार्यकर्ताओं को खरीदने की वायरल हो रही वीडियो संबंधी बादल ने कहा कि कांग्रेस के पास अब इसके अलावा अन्य मार्ग नहीं बचा है। बादल ने कहा कि इस क्षेत्र के लोग ईमानदार व समझदार हैं इसलिए वह कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएंगे।

PunjabKesari

फिरोजपुर से कांग्रेस के घोषित उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया द्वारा दिए गए बयान कि उनकी कम्यूनिटी की 3 लाख से ज्यादा वोटें हैं इसलिए सुखबीर सिंह बादल को यहां से हार का सामना करना पड़ेगा, के उत्तर में बादल ने कहा कि इस संबंधी तो आने वाले परिणाम सब स्पष्ट कर देंगे।

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!