भोगपुर में चोरों की दहशत जारी, एक रात में दो वारदातों को दिया अंजाम

Edited By Kalash,Updated: 11 Dec, 2021 10:51 AM

panic of thieves continues in bhogpur executed two incidents in one night

थाना भोगपुर और आस-पास के गांवों में चोरों की दहशत लगातार जारी है। दो दिन पहले गांव रासतगो में लाखों के गहने और नकदी चोरी की वारदात होने के बाद अब चोरों ने पुलिस सुरक्षा प्रबंधों की पोल खोलते हुए.........

भोगपुर (सूरी): थाना भोगपुर और आस-पास के गांवों में चोरों की दहशत लगातार जारी है। दो दिन पहले गांव रासतगो में लाखों के गहने और नकदी चोरी की वारदात होने के बाद अब चोरों ने पुलिस सुरक्षा प्रबंधों की पोल खोलते हुए थाने के नजदीक एक दुकान और थाने से एक किलोमीटर दूरी पर दूसरी दुकान को निशाना बनाया। चोरों की तरफ से बीती रात गांव लड़ोआ जो कि थाना भोगपुर से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है के मुख्य चौक में विपन मेडिकल स्टोर नामक दुकान के ताले तोड़ कर दुकान के गल्ले में पड़ी पंद्रह सोलह हजार रुपए की नकदी चोरी किए जाने की खबर मिली है। 

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : भाखड़ा नहर से मिला रॉकेट लांचर सहित हथियारों का जखीरा

PunjabKesari

मेडिकल स्टोर के मालिक गुरचरन सिंह ने बताया कि आज सुबह जब उसे चोरी के बारे में पता चला तो उसने इस रोड पर लगे कैमरों को चैक किया है जिसमें दो लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार नजर आ रहे हैं। दूसरी वारदात को अंजाम देते हुए चोरों ने थाने के साथ लगती लडोई रोड पर स्थित बॉम्बे एल्युमिनियम नामक दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस दुकान के ताले तोड़ कर चोर दुकान के अंदर दाखिल हुए। दुकान मालिक जसबीर सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार चोरों ने दुकान के गल्ले में से लगभग एक लाख दस हजार रुपए की नकदी चोरी की है और इसके इलावा गल्ले में पड़ी पांच हजार के करीब चिल्लर भी चोरों की तरफ से चोरी की गई है। बताने योग्य है कि कुछ दिन पहले ही चोरों ने भोगपुर शहर में स्थित गुरू नानक गुरू तेग बहादुर मेडिकल स्टोर और सैनी सीमेंट स्टोर नामक दुकानों को अपना निशाना बनाया था और दुकानों से नकदी चोरी की गई। चोरी की बढ़ रही वारदातों के कारण शहर और गांवों के लोगों में खौफ पाया जा रहा है। रात के समय शहर में पुलिस नाके का न होना चोरों लुटेरों को वारदातों का खुला न्योता देते नजर आ रहे है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!