WhatsApp पर पाक भेजा जाता था बार्डर एरिया का मैप, फिर थ्रो किए जाते थे हैरोइन पैकेट

Edited By Sunita sarangal,Updated: 13 Oct, 2019 09:58 AM

pakistan was sent a map of the border area on whatsapp

पुलिस ने जालंधर से एक किलो और फिरोजपुर से चार किलो हैरोइन समेत 8.50 लाख रुपए ड्रग मनी भी बरामद की है।

जालंधर(स.ह.): पाकिस्तानी तस्करों से हैरोइन मंगवाने के लिए तस्कर चरणजीत सिंह चन्ना ने नया तरीका अपनाया हुआ था। मैकेनिकल इंजीनियर चन्ना की गिरफ्तारी और उसके खेतों के बगल वाले खेतों से मिली 3 किलो हैरोइन के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल को खंगाला जिसमें भारतीय इलाके में पड़ते बार्डर एरिया के मैप मिले। मैप मिलने के बाद पहले तो चन्ना पर देश विरोधी गतिविधियों का शक हुआ, लेकिन सी.आई.ए. स्टाफ ने मैप को लेकर पूछताछ की तो चन्ना ने नया खुलासा कर दिया। 

चन्ना ने बताया कि पाकिस्तान में व्हाट्सएप कॉल करके वह हैरोइन का आर्डर देता था। आर्डर देने के बाद वह भारतीय इलाके में लगे पिल्लरों के नंबर लिख कर एक मैप बनाता था व जिस पिल्लर के पास हैरोइन फैंकी जानी थी, उस पर निशानी लगा कर उक्त मैप को वह व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तानी तस्करों को भेज देता था। उसने बताया कि पाकिस्तानी तस्कर जिन लोगों से भारतीय सीमा में हैरोइन फैंकवाते हैं उन्हें पिल्लरों के नंबर के हिसाब से उनकी लोकेशन की एकदम सही जानकारी होती है, जो बताए हुए पिल्लर के पास ही हैरोइन फैंक देते व धान की फसल लंबी व घनी होने के कारण वह आसानी से फैंकी गई हैरोइन छिपा कर ले आता था। चन्ना के मोबाइल में आधा दर्जन के करीब मैप मिले हैं।


PunjabKesari, Pakistan was sent a map of the border area on WhatsApp
 

पैक करने के बाद गर्म जुराब में हैरोइन डालकर की जाती है थ्रो
सी.आई.ए. स्टाफ-1 के इंचार्ज हरमिंदर सिंह ने बताया कि पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भारतीय सीमा में एक गर्म जुराब में हैरोइन पैक करके फिर थ्रो की जाती है। गर्म जुराब के अलावा अंदर पड़े पैकेट को इतने मजबूती से पैक किया जाता है कि बारिश या फिर धूप में उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। गर्म एवं लंबी जुराब का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है ताकि थ्रो करने के लिए उस पर अच्छे से ग्रिप बनाई जा सके। 

हवाला के जरिए भुगतान करने का शक
पुलिस अधिकारियों की मानें तो चरणजीत सिंह चन्ना हवाले के जरिए ही हैरोइन का भुगतान करता होगा। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने ऐसी पुष्टि तो नहीं की लेकिन रिमांड पर लिए चन्ना से पैसों के लेन-देन का राज जानने के लिए पूछताछ की जा रही है। पुलिस को यह भी शक है कि चन्ना जे.एंड के. में हैरोइन खरीदे जाने की रकम पहुंचाता था, जिसके बाद वह रकम हवाले के जरिए पाक तस्करों तक पहुंचती थी। 


PunjabKesari, Pakistan was sent a map of the border area on WhatsApp
 

फिरोजपुर पुलिस की नाक के नीचे से की इतनी बड़ी रिकवरी
जालंधर पुलिस ने पाकिस्तानी तस्करों के साथ जुड़े इस नैटवर्क को ब्रेक तो किया ही है वहीं फिरोजपुर पुलिस को मात देते हुए फिरोजपुर से ही हैरोइन व ड्रग मनी की इतनी बड़ी रिकवरी की। हालांकि फिरोजपुर पुलिस को पता था कि जालंधर पुलिस चरणजीत सिंह उर्फ चन्ना को ड्रग केस में ढूंढ रही है, लेकिन उसके बावजूद वहां की पुलिस चन्ना को अरैस्ट नहीं कर पाई और न ही उनसे कोई रिकवरी हो पाई। पुलिस ने जालंधर से एक किलो और फिरोजपुर से चार किलो हैरोइन समेत 8.50 लाख रुपए ड्रग मनी भी बरामद की है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!