बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत में दाखिल हुआ पाक नागरिक, गिरफ्तार

Edited By Sunita Rajput,Updated: 07 Feb, 2021 09:23 AM

pak citizen arrested who enters india without passport and visa

बिना वीजा और पासपोर्ट के भारत में दाखिल होने वाले पाकिस्तानी नागरिक को पुलिस ने काबू कर......

बटाला(बेरी): बिना वीजा और पासपोर्ट के भारत में दाखिल होने वाले पाकिस्तानी नागरिक को थाना डेरा बाबा नानक की पुलिस ने काबू कर केस दर्ज किया है। पाक नागरिक की पहचान शहबाज अहमद पुत्र स्व. मुहम्मद इकबाल निवासी जिला नारोवाल के रूप में हुई है। 

जानकारी देते हुए ए.एस.आई. अफरीक सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी पुराने बस स्टैंड में गश्त पर थी। तभी बी.एस.एफ.-89 बटालियन का एस.आई. मौज मस्ती बिसवास साथी कांस्टेबल कुलदीप सिंह के साथ वहां पहुंचा। उसने बताया कि शहबाज बिना वीजा और पासपोर्ट के गैर-कानूनी ढंग से भारत में दाखिल हुआ है। इसके बाद उन्होंने तुरंत उक्त पाक नागरिक को हिरासत में ले लिया।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!