हल्के कुत्ते के काटने से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौ'त, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

Edited By Urmila,Updated: 18 Nov, 2024 03:15 PM

painful death son due to a bite dog

फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव दोना रहमत सेठा वाला में एक करीब 17 वर्ष के युवक की हल्के कुत्ते द्वारा काटने से मौत हो गई ।

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव दोना रहमत सेठा वाला में एक करीब 17 वर्ष के युवक की हल्के कुत्ते द्वारा काटने से मौत हो गई । मृतक युवक दमनप्रीत सिंह परिवार का इकलौता बेटा था जिसकी युवक की मौत को लेकर पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है और परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

जानकारी देते हुए मृतक युवक दमनप्रीत के मामा बलदेव सिंह, गांव के नंबरदार सुखविंदर सिंह, मास्टर सुखविंदर सिंह और बाबा कश्मीर सिंह आदि ने बताया कि करीब सवा महीना पहले प्रात: करीब 6 बजे जब दमनप्रीत सैर करने के लिए घर से निकला था मगर थोड़ी दूरी पर खेतों में से आए एक हल्के कुत्ते ने उसके मुंह पर काट लिया था जिससे दमनप्रीत घायल हो गया और उसने घर जाकर अपने माता-पिता को घटना संबंधी बताया और माता-पिता द्वारा दमनप्रीत को बढ़िया से बढ़िया डॉक्टरो के पास ले जाया गया और फिरोजपुर शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवा कर भी उसका इलाज करवाया गया। उन्होंने बताया कि करीब 4 दिन से उसकी हालत नाजुक होती जा रही थी और रात देर दमनप्रीत की मौत हो गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!