केजरीवाल जी पराली का धुआं चंडीगढ़ तो पहुंचा नहीं फिर दिल्ली कैसे पहुंच गया : सोनी

Edited By Vatika,Updated: 03 Nov, 2018 08:15 AM

op soni

पंजाब में मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने आज प्रदूषण के मसले को लेकर दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार पर पलटवार किया है।

चंडीगढ़ (धवन/ अश्वनी): पंजाब में मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने आज प्रदूषण के मसले को लेकर दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार पर पलटवार किया है।

केजरीवाल ने पंजाब दौरे के दौरान दिल्ली के प्रदूषण को लेकर पंजाब के किसानों को जिम्मेदार ठहराया था तथा आरोप लगाया था कि किसानों द्वारा जलाई जा रही धान की पराली के कारण प्रदूषण फैल रहा है। उन्होंने केजरीवाल से सवाल किया कि पराली का धुआं पंजाब से चंडीगढ़ तो पहुंचा नहीं तो फिर दिल्ली कैसे पहुंच गया। पंजाब के शिक्षा व पर्यावरण मंत्री ओ.पी. सोनी ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर सियासी हमला करने की कमान संभालते हुए कहा कि वास्तव में केजरीवाल दिल्ली में ‘आप’ सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए ही पंजाब के किसानों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह के प्रयासों से किसानों ने काफी हद तक धान की पराली जलाने से किनारा कर लिया है।

कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर पराली न जलाने वाले किसानों के लिए मुआवजा भी मांगा है। किसानों में काफी जागृति आई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कहीं भी धुएं के बादल छाए हुए नहीं हैं। चंडीगढ़ में भी धुएं के बादल नहीं हैं। हरियाणा में भी वातावरण अपेक्षाकृत साफ है। दिल्ली में अगर धुएं के बादल छाए हैं तो उसके लिए दिल्ली में मोटरगाडिय़ों तथा औद्योगिक इकाइयों द्वारा फैलाया जा रहा प्रदूषण ही जिम्मेदार है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!