ट्रक के नीचे आने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत, दादी घायल

Edited By Mohit,Updated: 16 May, 2020 06:41 PM

one and a half year old child dies grandmother injured

पंजाब में यहां निकट चिबड़ांवाली गांव में आज ट्रक के नीचे आने से एक डेढ वर्षीय बच्चे की मौत..............

मुक्तसरः पंजाब में यहां निकट चिबड़ांवाली गांव में आज ट्रक के नीचे आने से एक डेढ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी दादी गंभीर रूप में घायल हो गई। 

पुलिस ने बताया कि चिबड़ांवाली गांव में ट्रक ड्राईवर सरूप सिंह जब ट्रक बैक कर रहा था तो इसके पीछे चारपाई डालकर अपने पोते के साथ बैठी अंगूरी देवी और उसका पोता इसकी चपेट में आ गया। इस घटना में पोते की मौके पर ही मौत हो गई और अंगूरी देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले निजी अस्पताल ले जाया लेकिन उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे फरीदकोट रैफर कर दिया गया। थाना लक्खेवाली पुलिस ने घटना के सम्बंध में मामला दर्ज किया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!