भयानक हादसे ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, NRI की मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 29 Sep, 2024 12:31 PM

nri road accident death

अड्डा अच्चल साहिब के नजदीक ड्रेन के पास एन.आर.आई. व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।

अच्चल साहिब : अड्डा अच्चल साहिब के नजदीक ड्रेन के पास एन.आर.आई. व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए थाना रंगड़ नंगल के एस.एच.ओ. गगनदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ड्रेन के पास अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। 

मौके पर पुलिस पार्टी ने जाकर देखा कि व्यक्ति की अज्ञात वाहन से टकराने के कारण मौक हो गई थी। मृतक की पहचान मनजिंदर सिंह जोनी पुत्र हरपाल सिंह निवासी चाहल कलां के रूप में हुई है। अधिक जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. रंगड़ नंगल ने बताया कि मृतक मनजिंदर सिंह का पूरा परिवार यू.एस.ए. में रहता है। कुछ समय पहले ही मनजिंदर सिंह पंजाब आया था। उन्होंने कहा कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बटाला में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

  

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!