Punjab में बड़ा हादसा, घर से बर्गर खाने गए लड़के को यूं खींच ले गई मौ*त

Edited By Kamini,Updated: 07 Nov, 2024 01:32 PM

youth murdered in amritsar

मां और भाई ने बताया कि उनका बेटा लाला वाली गली में बर्गर खाने गया था।

अमृतसर : जिले में एक युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शुभम (उम्र 23) जोकि सुनार की दुकान पर काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार दिवाली की रात जानलेवा हमले में घायल युवक शुभम की मौत हो गई। मामला अमृतसर के कटरा अहलूवालिया का है। बताया जा रहा है कि दिवाली की रात शुभम के लिए काल बन कर आई थी। एक झगड़े को सुलझाने के दौरान झगड़ा कर रहे युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी बीती रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने अपने जवान बेटे की मौत के मामले में न्याय की मांग करते हुए आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक की मां और भाई ने बताया कि दिवाली की रात उनका बेटा लाला वाली गली में बर्गर खाने गया था। जहां कुछ युवक एक लड़के की पिटाई कर रहे थे और जब शुभम ने विवाद सुलझाने की कोशिश की तो उन्होंने उसे निशाना बनाकर तेजधार हथियार से गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसकी बीते दिन ईलाज दौरान मौत हो गई है। विवाद स्थल से एक युवक को सुराग के बाद पुलिस ने पकड़ लिया था, लेकिन उसे पुलिस ने छोड़ दिया है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस स्टेशन के SHO हर्षनदीप सिंह ने कहा कि वे मौके पर पहुंच गए हैं और परिवार का बयान लेकर उचित कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!