DSP के गनमैन रिश्वत मामले में नया मोड़, मौके पर कैमरे में कैद हुआ सब

Edited By Urmila,Updated: 12 Jul, 2025 05:54 PM

new twist in dsp s gunman bribery case

एक लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए डी.एस.पी. भुच्चो के गनमैन राज कुमार के मामले की विजिलेंस जांच के बीच अब नया मोड़ आ गया है।

बठिंडा (विजय वर्मा) : एक लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए डी.एस.पी. भुच्चो के गनमैन राज कुमार के मामले की विजिलेंस जांच के बीच अब नया मोड़ आ गया है। शनिवार को डी.एस.पी. कार्यालय के पीछे स्थित चोर रास्ते पर सरकारी रिकॉर्ड को जलाया गया। यह घटना तब सामने आई जब मीडिया ने मौके पर जाकर कवरेज की, जहां देखा गया कि आग में जल रहे दस्तावेजों पर वर्ष 2023 की शिकायत संख्या दर्ज थी। 

जानकारी के अनुसार, डी.एस.पी. भुच्चो रविंदर सिंह रंधावा, जिनके कार्यालय में विजिलेंस की रेड पड़ी थी, इसके बाद से कार्यालय में कम ही नजर आए हैं। विजिलेंस द्वारा उनकी भी जांच की जा रही है। इसी बीच शनिवार को अचानक रिकॉर्ड जलाने की घटना से मामला और गहरा गया है। जब मीडिया ने डी.एस.पी. कार्यालय के रीडर गुरप्रीत सिंह से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि "ये सिर्फ फालतू कागज थे", इसलिए उन्हें आग के हवाले किया गया। लेकिन जिस तरह से दस्तावेजों पर आधिकारिक शिकायत नंबर दर्ज थे, उसने प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और राजनीतिक हलकों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या यह रिकॉर्ड जानबूझकर जांच से बचने के लिए जलाया गया है। अब देखना होगा कि विजिलेंस विभाग इस नए घटनाक्रम को किस तरह से लेता है और आगे क्या कार्रवाई करता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!