Edited By Urmila,Updated: 18 Jul, 2022 04:16 PM

भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व जंगलात मंत्री संगत सिंह गिलजियां के भतीजे ने विजिलेंस के सामने बड़ा खुलासा किया है।
चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व जंगलात मंत्री संगत सिंह गिलजियां के भतीजे ने विजिलेंस के सामने बड़ा खुलासा किया है। पूछताछ में उसने बताया कि पौधों के लिए ट्री-गार्ड की खरीद में 800 रुपए की रिश्वत ली गई थी। दलजीत ने यह खुलासा रविवार को मोहाली कोर्ट में पेशी से पहले विजिलेंस की ओर से की गई पूछताछ में यह खुलासा किया। पंजाब विजिलेंस ने उसे चंडीगढ़ के सैक्टर 37 में जंगलात विभाग में हुए घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनके चाचा और पूर्व मंत्री पर भी घोटाले का आरोप है। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस की पूछताछ में दलजीत गिलजियां ने बताया कि एक ट्री-गार्ड 2400 रुपए में खरीदा जाता था जिसमें से 800 रुपए रिश्वत के तौर पर लिए जाते थे इसलिए उसने हिसार के एक बिचौलिए बिंदर सिंह को काम पर रखा जो उनके लिए रिश्वत के पैसे लेता था।
विजिलेंस ने बिंदर को शनिवार की देर रात दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया था। इस मामले में उसको गिरफ्तार करके तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक वन विभाग में धांधली और रिश्वतखोरी के मामले में सिर्फ गिलजियां का भतीजा ही सारा काम देख रहा था। विजिलेंस द्वारा सारे मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल की जा रही है।
हाईकोर्ट ने संगत सिंह गिलजियां की गिरफ्तारी पर लगाई रोक
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार मामले में पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियान को बड़ी राहत दी है। अदालत ने संगत सिंह गिलजियां को राहत देते हुए उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इस मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होनी है। तब तक संगत सिंह गिलजियां की गिरफ्तारी रुकी हुई है। जिक्रयोग्य है कि विजिलेंस द्वारा भ्रष्टाचार मामले में संगत सिंह गिलजियां के भतीजे दलजीत सिंह गिलजियां को भी गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत के साथ संगत सिंह गिलजियां को जंगलात घोटाले में नामजद किया था जिसके बाद उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। इस मामले में साधू सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार किया जा चुका है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here