सुल्तानपुर लोधी में चाचे की प्रेमिका द्वारा बच्चे की हत्या के मामले में सामने आई ये बात

Edited By Kalash,Updated: 20 Jul, 2023 01:01 PM

murder of child in sultanpur lodhi

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302 आई.पी.सी. के तहत मुकदमा दर्ज किया है

सुल्तानपुर लोधी : पवित्र काली बेईं में बच्चे तो धक्का देकर मारने के आरोप में मृतक बच्चे का चाचा हीरा सिंह पुत्र दीदार सिंह और उसकी प्रेमिका राजबीर कौर पत्नी लेट हरजीत सिंह निवासी बाबा ज्वाला सिंह नगर को तो पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आज पता चला है कि आरोपी महिला राजबीर कौर मृतक करणवीर सिंह की मासी की बहू है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302 आई.पी.सी. के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में जुर्म 120 बी.आई.पी.सी. की वृद्धी करते हुए पुलिस ने हीरा सिंह को मामले में नामजद किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया।

डी.एस.पी. बबनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा आगे पूछताछ करने पर राजबीर कौर ने कबूल किया कि उसने हीरा सिंह के साथ पहले ही प्लानिंग की थी और बच्चे करणवीर सिंह को जामुन खिलाने का लालच देकर बेईं के किनारे ले गई। जहां उसने करणवीर सिंह को बेईं में धक्का दे दिया। मासूम बच्चे करणवीर सिंह की मां गुरप्रीत कौर, पिता और बहन सदमे में हैं। थाना सुल्तानपुर लोधी के प्रमुख वरिंदर सिंह बाजवा ने आगे बताया कि अंग्रेज सिंह के 2 ही बच्चे हैं, एक 10 साल का लड़का करणवीर सिंह और दूसरी 12 साल की लड़की सिमरनजीत कौर है। हत्या करने वाली उनके बच्चों की चाची की विधवा बहू है, जिसके करणवीर के चाचा हीरा सिंह के साथ अवैध संबंध है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!