बड़ी वारदात: बहन से Relation में रह रहे दोस्त का बेरहमी से क+त्ल, तस्वीरें आई सामने

Edited By Vatika,Updated: 16 May, 2024 01:53 PM

murder in punjab

पुलिस ने उक्त 5 आरेपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी।

पंजाब डेस्क: काम से घर लौट रहे एक युवक पर कुछ युवकों द्वारा जानलेवा हमला किया गया जिसके चलते उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बबली निवासी बलबीर कॉलोनी थाना माडल टाऊन ने पुलिस को लिखाई शिकायत में बताया कि उसका इकलौता बेटा राहुल उर्फ बाबा (27) रेलवे स्टेशन पर काम करता था। रविवार की रात करीब 8 बजे वह अपने लड़के के साथ स्कूटरी पर सवार होकर उसकी दोस्त किरण को कपड़े के शोरूम नजदीक सरकारी कॉलेज से लेने आए थे। वह सरकारी कालेज चौक पर उतर गई। उसको कपड़े के शोरूम के बाहर एसका लड़का खड़ा दिखाई दे रहा था।

PunjabKesari

देखा कि सरकारी कालेज की तरफ से कुछ लोगों ने उसके बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और उसका बेटा जान बचाने के लिए एक शोरूम में घुस गया। यहां पर 5 के करीब हमलावर भी हथियारों सहित उसके पीछे घुस गए और उस पर हमला करते रहे। उसको मृत समझ कर मौके से फरार हो गए। मौके पर मनदीप कुमार, मनीष पुरी व किरण शोरूम के अंदर हाजिर थे जिन्होंने डर के कारण शोरूम के अंदर एक साइड खड़े होकर सारे वाक्य को देखा। बाद में सभी ने उस लड़के राहुल गिल को सवारी का प्रबंध कर मॉडर्न हॉस्पिटल होशियापुर दाखिल करवाया। जहां पर ज्यादा चोटें लगने के कारण डी.एम.सी. लुधियाना रेफर कर दिय। डीएमसी लुधियाना वालों ने पी.जी.आई. अस्पताल चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। इलाज दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

PunjabKesari

शिकायतकत्र्ता ने बतया कि बजह रंजिश यह थी कि उसका लड़का शादीशुदा है व किरण उसके साथ रिलेशनशिप में रहती है। जिस कारण किरण के भाई हैरी, लविश, हनी, ऐलिश तथा गुल्ली ने उसके लड़के पर हमला किया। पुलिस ने उक्त 5 आरेपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी।  ASI तजिंदर सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि राहुल उर्फ बाबा मुख्य आरोपी हैरी का करीबी दोस्त था। दोनों का एक-दूसरे के घर में आना-जाना था। राहुल ने हैरी की बहन किरण के साथ दोस्ती के बाद रिलेशनशिप कर ली थी और अलग रहने लगे थे। इससे दोस्ती में दरार आ गई, हैरी राहुल से खफा था। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!