पति-पत्नी का झगड़ा शांत करवाने आए शख्स को मिली रूंह कंपा देने वाली मौत

Edited By Vatika,Updated: 24 Jan, 2023 09:36 AM

murder in amritsar

सरहाली थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

तरनतारन (रमन): जिले के सरहाली थाना अंतर्गत आते गांव जट्टां में देर शाम पड़ोस में चल रहे पति-पत्नी के झगड़े को शांत करवाने गए व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सरहाली थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव जट्टां पंचायत के पूर्व सदस्य सुखराज सिंह ने बताया कि बलजिंदर सिंह राज मिस्त्री का काम करता है। उसके पड़ोस में रहने वाला सर्बजीत सिंह सोमवार देर शाम अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा था। बलजिंदर सिंह उसे शांत कराने उसके घर चला गया। सर्बजीत सिंह को बुरा-भला कहने के बाद बलजिंदर सिंह घर लौट आया।

कुछ समय बाद सर्बजीत सिंह अपने 2 भाइयों और 4 भतीजों के साथ बलजिंदर सिंह के घर में घुस गया, जिसने बलजिंदर सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बलजिंदर को जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  सरहाली थानाध्यक्ष इंस्पैक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!