विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार बिक्रम मजीठिया को लेकर बोले कांग्रेस सांसद चन्नी, कहा- जरूरत पड़ी तो...
Edited By Kalash,Updated: 30 Jun, 2025 06:28 PM

ड्रग मनी केस में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार बिक्रम मजीठिया को लेकर अब कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी सामने आए हैं।
पंजाब डेस्क : ड्रग मनी केस में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार बिक्रम मजीठिया को लेकर अब कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी सामने आए हैं। इस मामले को लेकर कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी का कहना है कि विजिलेंस ने जो केस मजीठिया के खिलाफ दर्ज किया है वह कांग्रेस सरकार के दौरान उन्होंने ही करवाया था। इसके साथ कहा कि वह जरूरत पड़ने पर मजीठिया के खिलाफ गवाही देने के लिए तैयार हैं।
इसके साथ ही चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वह नशा तस्करों के खिलाफ हैं और उन्होंने उनका कभी सर्मथन नहीं किया है। उनका कहना है कि उनके खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि मजीठिया को विजिलेंस द्वारा 540 करोड़ रुपए के ड्रग मनी केस में बीते दिन गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 7 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में मजीठिया की अगली पेशी 2 जुलाई को होगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here