अमृतसर-लुधियाना-चंडीगढ़ कॉरीडोर मार्ग पर हाईपरलूप ट्रांसपोर्ट प्रोजैक्ट को लेकर MOU पर हस्ताक्षर

Edited By swetha,Updated: 04 Dec, 2019 09:57 AM

mou signed for hyperloop transport project

पंजाब सरकार ने अमृतसर-लुधियाना-चंडीगढ़-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन. सी. आर.) कॉरीडोर के लिए हाईपरलूप ट्रांसपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजैक्ट की संभावनाओं का पता लगाने का निर्णय लिया है जिससे क्षेत्र में इंटरसिटी ट्रांसपोर्टेशन में सुधार आएगा।

चंडीगढ़/जालंधर(अश्विनी/ धवन): पंजाब सरकार ने अमृतसर-लुधियाना-चंडीगढ़-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन. सी. आर.) कॉरीडोर के लिए हाईपरलूप ट्रांसपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजैक्ट की संभावनाओं का पता लगाने का निर्णय लिया है जिससे क्षेत्र में इंटरसिटी ट्रांसपोर्टेशन में सुधार आएगा। राज्य सरकार ने आज इस संबंध में लॉस एंजल्स स्थित विरजिन हाईपरलूप वन के साथ पूर्व संभावना आॢथक अध्ययन करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की उपस्थिति में एम.ओ.यू. पर ट्रांसपोर्ट विभाग के प्रधान सचिव के. शिवाप्रसाद तथा विरजिन हाईपरलूप वन, मिडल ईस्ट व इंडिया के प्रबंध निदेशक हर्ज धालीवाल द्वारा हस्ताक्षर किए गए। विरजिन हाईपरलूप वन हरियाणा सरकार के साथ एक अलग एम.ओ.यू. करने जा रही है ताकि हरियाणा में भी हाईपरलूप सिस्टम की संभावनाओं का पता लगाया जा सके। इस तरह पंजाब से यह रूट राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली तक ले जाने की योजना बनाई गई है। प्रथम चरण में अमृतसर-लुधियाना-चंडीगढ़ कॉरीडोर क्षेत्र में हाईपरलूप ट्रांसपोर्टेशन प्रोजैक्ट की संभावनाओं का पता लगाया जाएगा ताकि यात्रा की अवधि को 5 घंटे से घटाकर 30 मिनट किया जा सके। 

कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि देश में महाराष्ट्र के बाद पंजाब ऐसा दूसरा राज्य है, जो हाईपरलूप ट्रांसपोर्ट सिस्टम को निर्मित करना चाहता है। आरंभ में हम हाईपरलूप प्रोजैक्ट को पंजाब में लागू करने की संभावनाओं का पता लगा रहे हैं तथा उसके बाद इसे देश के अन्य बड़े महानगर केन्द्रों के साथ जोड़ेंगे। भविष्य में इस प्रोजैक्ट के जरिए पंजाब का एन.सी.आर. के साथ सीधा सम्पर्क होगा। 
विरजिन हाईपरलूप वन के प्रबंध निदेशक हर्ज धालीवाल व उनकी टीम ने कहा कि इस प्रोजैक्ट को लेकर संभावनाओं का पता अगले 6 सप्ताह के भीतर लगा लिया जाएगा। इसमें यह भी देखा जाएगा कि प्रोजैक्ट पर कुल लागत कितनी आती है, प्रोजैक्ट की मांग कितनी है तथा कॉरीडोर के सामाजिक व आर्थिक लाभ क्या होंगे। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री, मंत्रियों व अधिकारियों का आभार जताती हैं जिन्होंने प्रोजैक्ट को संभव बनाने के लिए पिछले कुछ समय के दौरान काफी मेहनत की। 

उन्होंने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि इस अध्ययन में हम पंजाब सरकार के सहयोगी बने हैं। इससे पहले हमने यह कार्य महाराष्ट्र में भी किया था। पंजाब के बड़े शहरों, अमृतसर, लुधियाना तथा चंडीगढ़ को आपस में जोडऩे के कई आॢथक लाभ होंगे। विरजिन हाईपरलूप वन विश्व में ऐसी कम्पनी है, जिसने हाईपरलूप तकनीक का बड़े पैमाने पर प्रयोग किया है तथा पिछले 100 वर्षों में पहली बार बड़े पैमाने पर हाईपरलूप ट्रांसपोर्ट प्रोजैक्ट तैयार किए थे। इस समय कम्पनी के प्रोजैक्ट मिसोरी, टैक्सास, मध्य पश्चिम देशों भारत तथा मध्य पूर्वी देशों में चल रहे हैं। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!