Weather Update: पंजाब-हरियाणा में 24-25 को दस्तक देगा मानसून

Edited By Vatika,Updated: 23 Jun, 2020 08:22 AM

monsoon will knock 24 25 in punjab and haryana

मौसम अनुकूल होने के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून के दिल्ली होते हुए पंजाब, हरियाणा सहित पश्चिमोत्तर क्षेत्र में 24-25 जून को दस्तक देने की संभावना है।

चंडीगढ़: मौसम अनुकूल होने के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून के दिल्ली होते हुए पंजाब, हरियाणा सहित पश्चिमोत्तर क्षेत्र में 24-25 जून को दस्तक देने की संभावना है।  मौसम केंद्र के निदेशक सुरेन्द्र पाल ने सोमवार को बताया कि मानसून इस बार समय से कुछ पहले आ रहा है जिसके दस्तक देने के साथ क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम केंद्र्र के अनुसार क्षेत्र में अगले 24 घंटों में हल्की बारिश होने, कल से 25 जून तक अधिकांश स्थानों पर बारिश होने और कहीं-कहीं अंधड़, गर्जन के साथ भारी बारिश के आसार हैं। पिछले चौबीस घंटों में चंडीगढ़ सहित हरियाणा में कुछ स्थानों तथा पंजाब में कहीं-कहीं बारिश हुई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!