मोहाली में दर्दनाक हादसा, कार के नीचे आने से 4 साल की बच्ची की मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 14 Apr, 2026 01:50 PM

mohali accident news

मोहाली के फेज-1 स्थित खोखा मार्केट में एक बेहद दुखद और दर्दनाक घटना सामने आई है,

मोहाली: मोहाली के फेज-1 स्थित खोखा मार्केट में एक बेहद दुखद और दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 4 साल की मासूम बच्ची की कार के नीचे आने से मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान अनुष्का के रूप में हुई है।

परिवार के साथ खरीदारी करने निकली थी बच्ची
जानकारी के अनुसार, अनुष्का अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ बाजार में खरीदारी करने आई थी। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मां के हाथ से छूट गया और वह जमीन पर गिर गई। तभी हरियाणा नंबर की एक कार, जो पार्किंग की ओर जा रही थी, उसके ऊपर से गुजर गई। बताया जा रहा है कि कार चालक को बच्ची के गिरने का पता नहीं चला और गाड़ी का अगला टायर उसके ऊपर चढ़ गया। गंभीर हालत में बच्ची को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना
परिजनों ने आरोप लगाया है कि कार चालक बच्ची को अस्पताल तक तो लेकर गया, लेकिन वहां छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया है और पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। मृतक बच्ची का परिवार मटौर में रहकर बढ़ई का काम करता है और पिछले कई वर्षों से मोहाली में रोजी-रोटी के लिए रह रहा है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!