MLA Raman Arora की बढ़ी मुश्किलें, अटारी बाजार के दुकानदार ने खोला राज

Edited By Vatika,Updated: 29 May, 2025 08:45 AM

mla raman arora

विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।

जालंधर (वरुण): विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। अटारी बाजार की दुकानों को लेकर हुई लाखों की डील के प्रूफ माननीय अदालत में पेश कर दिए गए है। दुकान मालिक के भी 164 के बयान दर्ज हो चुके है। 

जानकारी के अनुसार अटारी बाजार की दुकानों को लेकर 10 लाख रुपए की डील की थी। सूत्रों की माने तो आधी रकम पहुंचने पर विधायक तिलमिला गए और सीधे दुकान मालिक को फोन कर दिया। फोन पर जो बात हुई वह दुकान के मालिक ने रिकॉर्ड कर ली थी। रमन अरोड़ा उस फोन में पैसे को लेकर साफ बात करते सुनाई दे रहे है। जल्द ही वह रिकार्डिंग सार्वजनिक होने के साथ साथ विधायक रमन अरोड़ा के कारनामे भी जगजाहिर हो जाएंगे। धीरे-धीरे करके आम लोग रमन अरोड़ा के भ्रष्टाचार को सामने ला रहे है। भविष्य में रमन अरोड़ा के अन्य कारनामे सामने लाएं जाएंगे। वहीं विजीलैंस रमन अरोड़ा के उन कमाऊ पुत्रों की लिस्ट तैयार कर रही है जो अरोड़ा के लिए पैसों का जुगाह करते थे और डील करवाने के लिए खुद मोहरा बनते थे। उन पुलिस अफसर पर भी विजीलैंस के रडार पर है। 

वहीं रमन अरोड़ा से पीड़ित रह चुके भी कई पुलिस अधिकारी गुप-चुप तरीके से उसके भ्रष्ट कारनामे विजीलैंस तक पहुंचा रहे है। बताया जा रहा है कि रमन अरोड़ा के कहे अनुसार जो पुलिस अधिकारी काम नहीं करता था, उसे ट्रांसफर करवाने की धमकी दी जाती थी। हालांकि ऐसा ही मामला थाना रामामंडी के पूर्व एस.एच.ओ. राजेशु कुमार के साथ हो चुका है। 
 

Related Story

IPL
Gujarat Titans

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!