पंजाब में जोरदार धमाका, 5 की मौ+त, कई मलबे में दबे...

Edited By Vatika,Updated: 30 May, 2025 09:55 AM

punjab blast

पंजाब में जोरदार दबाके से 5 लोगों की मौ+त

पंजाब डेस्कः श्री मुक्तसर साहिब जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा कई अन्य लोग मलबे में दबकर घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गत देर रात श्री मुक्तसर साहिब जिले के हलका लंबी के अंतर्गत आने वाले गांव सिंहेवाला की एक पटाखा फैक्ट्री में  धमाका हुआ। हादसे के समय फैक्ट्री में काम कर रहे 5 मज़दूरों की दर्दनाक मौत और कई अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एम्स बठिंडा भेजा गया है। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!