Edited By Kalash,Updated: 30 Apr, 2026 05:15 PM

चंडीगढ़ में नाबालिग फुटबॉल प्लेयर से छेड़छाड़ की खबर सामने आई है।
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में नाबालिग फुटबॉल प्लेयर से छेड़छाड़ की खबर सामने आई है। आरोप है कि फुटबॉल कोच ने ही प्लेयर से यौन उत्पीड़न किया है। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी थी और करीब डेढ़ महीने बाद कोच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है पर उसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले को लेकर गवर्नर गुलाब चंद कटारिया को भी पीड़ित ने शिकायत दी है।
इस संबंध में गवर्नर को भेजी शिकायत में बताया गया है कि इस वर्ष के शुरूआती महीने में फुटबॉल का टूर्नामेंट चंडीगढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम आयोजित किया गया था। इस दौरान 2 टीमों में विवाद हो गया था। इस दौरान नाबालिग प्लेयर के साथ गलत हरकत की गई। इस संबंध में उसने शिकायत दर्ज करवाई पर करीब डेढ़ महीने बाद एफ.आई.आर. दर्ज की गई। परिवार का आरोप है कि उन पर दबाव बनाया जा रहा है। वहीं इस संबंध में चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि POCSO एक्ट के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की गई है और मामले में कार्रवाई की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here